ASHOK SHARMA, GAYA: एसएसबी 29वीं वाहिनी के जवान और बाराचट्टी थाना के संयुक्त कारवाई में बाराचट्टी बाजार के निकट बंद मकान में तलाशी ली गई। जिसमें 1 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन जब्त किया गया। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के निकट बाराचट्टी बाजार के इर्द-गिर्द एक बंद मकान से 1 किलो 700 ग्राम हेरोइन नशीली पदार्थ को जब्त किया गया। मकान की तलाशी के दौरान एक रुम में रखा हुआ हेरोइन मिला।
मकान में कोई व्यक्ति नहीं पाया गया। जब्त किए गए हेरोइन की बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रूपया बताया गया है। यह जानकारी एस एस बी 29 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार एवं बाराचट्टी थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर बाराचट्टी बाजार के निकट मकान में छापेमारी की गई थी। जिसमें एक करोड़ रूपए मूल्य का हेरोइन मादक पदार्थ जब्त किया गया।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव