प्रदीप कुमार सिंह, गया: जिले के बांकेबाजार प्रखंड के लुटुआ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच घंटों मुठभेड़ हुआ। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। हालांकि ज्यादा संख्या में पुलिस के होने के कारण नक्सली भाग निकले। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छोड़े गए कई सामान बरामद किए हैं।
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि सीआरपीएफ एवं पुलिस के द्वारा लुटुआ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही गोली चलाना शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड गोलियां चलाई। घंटों दोनों तरफ से गोलियां चली। जिसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों द्वारा छोड़े गए 9 मोबाइल, एक वॉकी-टॉकी, एक रेडियो और खाने-पीने के सामान बरामद किए हैं। इसके अलावा एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल के गोली के खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव