October 30, 2026

GAYA: आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़क पर धान रोपनी कर जताया विरोध, 15 दिन का दिया अल्टिमेटम, होगा आंदोलन

MANOJ MISHRA, DUMARIYA, GAYA: डुमरिया- रानीतालाब स्टेशन हाईवे पर नंदई गांव के पास नदी पर पुल निर्माण अधूरा रहने व कई जगह गड्ढे होने से नाराज राजद प्रखंड कमिटी ने बदहाल सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। राजद प्रखंड अध्यक्ष नौशाद खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने सरकार की लापरवाही पर गीत भी गाये।

प्रखंड अध्यक्ष नौशाद खां ने कहा कि यह सड़क परियोजना करीब दस वर्ष से चल रहा है । अभी भी डुमरिया से शेरघाटी तक आधा दर्जन से अधिक पुलों में एक भी पूर्ण नहीं हुआ है । पुलों के अप्रोच नहीं बनने से रोज सड़क हादसे में लोगों की जानें जा रही है, पर सरकार अबतक पुल निर्माण का कार्य नहीं करा पा रही है। सरकार के विकास को कागजी बताते हुए कहा कि अगर पन्द्रह दिनों में इन बदहाल सड़क व अधूरे पुल का कार्य नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायगा। इस मौके पर प्रखंड प्रधान महासचिव उपेंद्र यादव, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविन्द्र राम, मोकिम अंसारी, सरोज देवी,पूजा कुमारी आदि मौजूद थे।