ASHOK SHARMA, GAYA: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के तत्वाधान में बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत शोभ बाजार में रालोसपा (RLSP) प्रखंड अध्यक्ष अभय कुशवाहा के द्वारा एक विशाल मशाल जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य रालोसपा (RLSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के आवाहन पर शिक्षा में सुधार हेतु शिक्षा सुधार सप्ताह के तहत शिक्षा सुधार बनाए रखने रखने के लिए लगभग दर्जनों पार्टी के नेताओं ने बिहार के गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए ।
इस कार्यक्रम में पार्टी (RLSP) जिला अध्यक्ष डॉ राजीव प्रकाश प्रदेश, उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, युवा जिला अध्यक्ष डी के डादेल, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मेहता, नगर अध्यक्ष पवन कुमार, सुमन विनोद पासवान, संजू ठठेरा, अशोक यादव, सुबोध कुमार, सिन्हा रतन कुमार, सिन्हा वीरेंद्र कुमार, बाढ़ो प्रसाद, शंकर प्रसाद, रंजन कुमार, राजू प्रसाद, प्रमोद कुमार एवं दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव