October 30, 2026

GAYA, SHERGHATI: राहगीरों की सेवा में जुटा युवाओं की टीम, शेरघाटी युवा लोगों के दे रहे हैं खाद्य सामग्री।

राम प्रवेश कुमार, शेरघाटी, गया: कोविड 19 के सुरक्षा और बचाव के लिए समूचे देश में लॉकडाउन जारी है। लेकिन लॉकडाउन लगने केे बाद से इसका सीधा असर दिहाड़ी मज़दूरों, रिक्शा व ठेला चालकों आदि पर पड़ा है। यही वजह है कि काम-काज को लेकर अपने घरों से मिलों दूर अन्य प्रदेशों में फंसे हुए मज़दूरों का जत्था लगातार घर लौट रहा है। कोई पैदल, साइकिल तो कोई ट्रकों पर सवार होकर घर की ओर निकल पड़ा है। इन्हीं बेबस मज़दूरों का दर्द सीने में समेटे शेरघाटी के युवाओं ने एक अनुठे पहल का आगाज़ किया है।

युवाओं ने शहर के बस पड़ाव के करीब एनएच 2 पर गुज़रने वाले राहगीरों को तरबूज, बिस्किट, पानी की बोतल, खजूर आदि दे रहे हैं। टीम लीडर इमरान अरहान ने बताया कि यह मुहिम गुरुवार से शुरू किया गया है। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन का भोजन दिया जाएगा। मुहीम को कामयाब बनाने में काशिफ़, फिरदौस, छोटू कुमार, तारिक़, फैजी और जसीम की अहम भूमिका है।