पुरुषोत्तम, गया : वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में यातायात को सुलभ कराने कॆ उद्देश्य से वजीरगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह ने सोमवार को वजीरगंज क्षेत्र कॆ सकरदास नवादा पंचायत के पिपरा रोड से शबरी नगर गाँव तक पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसके लिए लोगों ने हर्ष जताया है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लिये गये सभी फैसले गरीब विरोधी एवं राष्ट्र का अहित करने वाले हैं, जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है ।
मेसर्स राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के संवेदक पिंटू यादव ने बताया कि 803 मीटर लंबी सड़क 48 लाख की लागत से फरवरी 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा । इस दौरान शबरी नगर ग्रामीणों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया । इस मौक़े पर काँग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह ,रामाश्रय सिंह , सकरदास नवादा पंचायत मुखिया मनोज कुमार , पुनावा मुखिया कुमार रुपेन्द्र प्रताप , कृष्णा यादव , प्रेम प्रदीप मांझी सहित सैकड़ों ग्रमीण मौजूद थे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव