पुरुषोत्ताम, गया: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने थाली पीट कर राज्य सरकार और बीजेपी का विरोध किया।इस दौरान राजद कार्यकर्तों ने कहा कि कोरोना के नाम पर सरकार ने गरीब मजदूरों को क्वारिंटाइन कर भूखे मारने की साजिश की । क्वारिंटाइन के नाम पर पूरे देश में भूख से कई मजदूरों की मौत हो गई। इस मौत का बदला लेने के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने थाली पीटकर देश भर में चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
गया में राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर बाहुबली नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि आज से वर्तमान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार ने कोरोना के नाम पर गरीब , मजदूर और असहाय लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है। क्वारिंटाइन सेंटरों में भुखमरी के कगार पर मजदूरों को छोड़ दिया गया। वर्तमान सरकार की खिलाफत करते हुए राजद के बाहुबली नेता डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार से सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार का आने वाले चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव