न्यूज डेस्क, पटना: चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर 9 नामांकन होने की जानकारी दी है. उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैजू कुमार सिंह ने बताया कि विधान परिषद के लिए 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की गई थी और इतने ही नामांकन प्राप्त हुए हैं तो यह बात स्पष्ट हो गई की अब चुनाव नहीं होगा और जिन प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया जाएगा वो निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे.
बिहार चुनाव की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग
बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 29 जून से 8 जुलाई तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण में चुनाव से जुड़े 25 बड़े अधिकारी शामिल होंगे. इस प्रशिक्षण के बाद जिला स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता