October 30, 2026

Copyright today24live

PATNA: गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन युवक,दो को बचाया गया, एक लापता युवक की तलाश जारी।

न्यूज़ डेस्क, पटना: गंगा दशहरा के मौके पर पटना सिटी में गंगा स्नान करने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गये जिसके कारण वो डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को बचा लिया गया । वहीं एक गहरे पानी में चले जाने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा नहीं बचा पाया गया जिसकी तलाश की जा रही है।

पूरा मामला पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट का है । मिली जानकारी के अनुसार आज गंगा दशहरा के मौके पर तीनों युवक गंगा स्नान को आये थे। स्नान के दौरान गंगा की तेज धार होने की वजह से तीनों गहरे पानी में चले गये। हालांकि इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों की मदद से दो युवक की जान बचाने में कामयाब रहे । वहीं एक युवक गंगा की तेज धार में बह गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ को भी खबर की गई है। युवक के डूबने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।