PATNA: पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मंडई इलाके में एक शख्स की हत्या (Patna murder) कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जिया नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंडई इलाका आज शाम गोलियों की आवाज से गूंज उठा जब जिया को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद जिया रास्ते पर ही गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर घबड़ा कर भागने लगे। दुकानों के शटर गिरने लगे। देखते ही देखते पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।
घायल जिया को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। मगर गोलियों से बूरी तरह जख्मी जिया ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही (Patna murder) दम तोड़ दिया। करीब 40 वर्षीय जिया के बारे में बताया जा रहा है कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। शुरूआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि जमीन के कारोबार के विवाद में ही उसे गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी इस मामले में साफ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वो किसी नतीजे पर पहुंचेगी। फिलहाल अपराधियों की पहचान (Patna murder) की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
इधर घटना के बाद मंडई, मासूमी गली, बनवारी चौक समेट कई इलाकों में दहशत का माहौल है। इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय दुकानदार और निवासी दोनों बढ़ते अपराध से काफी भयभीत है। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द अपराधियों पर नकेल कसे ताकी ऐसी वारदात फिर नहीं हो पाए। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल जमीन कारोबारी की हत्या किन कारणों से हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल