October 30, 2026

पटना की सबसे बड़ी दवा मंडी 30 जून से 3 दिनों के लिए रहेगी बंद, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया फैसला

PATNA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पटना की गोविंद मित्रा रोड स्थित दवा की सबसे बड़ी मंडी को अगले 3 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है. कल से यानी मंगलवार 30 जून से 3 दिनों के लिए दवा मंडी को बंद करने का फैसला लिया गया है. दरअसल गोविंद मित्रा रोड के इलाके में कई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसे देखते हुए बिहार ड्रग एसोसिएशन ने दवा मंडी तीन दिन बंद रखने का फैसला लिया है. इस बाबत गोविंद मित्र रोड में लगातार लाउडस्पीकर और माइक से 30 जून से तीन दिन तक दवा दुकानों को बंद करने का एलान किया जा रहा है।