अशोक शर्मा, गया: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने अभिनेताओं के निधन और कोरोना वायरस से मरने वालों के लिए जताया गहरा शोक!
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफ़ान खान की आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कोरोना वायरस से मरने वालों के लिए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं संस्था के मुख्य सचिव गणेश सिंह ने बताया कि इस समय हमारा देश ही नहीं बल्कि समस्त विश्व पर कोरोना वायरस का एक बहुत बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। काफी संख्या में रोजना इंसान मर रहे हैं। इस समय देश को एक साथ खड़ा होने की आवश्यकता हैं। छोटी सी चूक से हम कोरोना वायरस के फैल रहे इस चैन को नहीं तोड़ सकते हैं। आज सिनेमा जगत के दो सितारों के आकस्मिक निधन पर समस्त बॉलीवुड सहित पूरा देश दुःखी हुआ है। ऐसी दुःखद घटना जिसे सुन हमारा दिल विश्वास नहीं करता। मानो एक त्रासदी का दौर शुरू है। आज हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सचेत होकर रहने की जरूरत है।
वहीं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, अभय कुमार, डॉ० बिरेन्द्र यादव, सतीश कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, मो० महताब आलम, शेखर बर्णवाल, मिनाल कुमार, सिधेश्वर कुमार, रवि उर्फ किशु आर्या, स्वराज मंडल, बॉबी राज, अमरेंद्र उर्फ विक्की, रविन्द्र कुमार, राहुल शाहा, उजैन्त कुमार, अंशु कुमार, सोनिया सैनी, अभिषेक झा, आमिर खान, ब्रजेश कुमार, ओम प्रकाश, कृष्णा कुमार, राजन पांडेय, राजेश बर्णवाल, दीपक सिन्हा, मनीष बर्णवाल, अभिजीत कुमार, उपेन्द्र कुमार, हरिओम तिवारी, रिंटू बर्णवाल, गौरव बर्णवाल, आकाश कुमार, धीरज बर्णवाल, राजू कुमार, गौरव कुमार, अफ़रोज़ आलम, अजित कुमार, आशु सिन्हा, बिट्टू जी एवं अंकुश बर्णवाल शामिल हैं।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव