MADHUBANI: मधुबनी के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत गेहूंमा और सुगरवे नदी में आयी बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है. हजारों एकड़ में लगी मूंग, धान का बिचड़ा,पहली बारिश में लगाई गई धान सहित अन्य फसल डूब चुकी है. बाढ़ की पानी में एक अजीब तरह की दुर्गंध रहने से प्रभावित क्षेत्र के लोग हलकान है.
गेहूंमा एवं सुगरवे नदी में बाढ़ आने के कारण फोकचाहा, सुंदर विराजीत, बिहारपुर, सोनबरसा, मनमोहन, शंकरपुर, पौनी, बाथ, सिकरिया, रामचन्द्रा, मधेपुर, पचही, प्रसाद सहित अन्य गांवों के खेतीहर जमीन में बाढ़ का पानी फैल गया है. जिससे किसान काफी परेशान हैं. जुलाई महीने के आरंभ में ही बाढ़ आ जाने के कारण किसानों में काफी मायूसी छा गई है.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव