October 30, 2026

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने माइनस 14 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में लगाई डुबकी

NEWS DESK: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) अक्सर अपने कारनामे से दुनिया को चौकाते रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही उन्होंने कर दिखाया है। जो कि किसी देश का शायद ही कोई राष्ट्रपति ऐसा कर पाएगा। दरअसल मंगलवार यानी 19 जनवरी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने माइनस 14 डिग्री तापमान में पानी में आस्था की डुबकी लगाई। फीस्ट डे यानी इपिफनी (एपिफनी) के मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)  ने ईसाई धर्म के अनुष्ठान के रूप में मॉस्को में बर्फीले पानी वाले पुल में डुबकी लगाई। रूसी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से इसकी तस्वीर जारी की गई है।

बता दें कि ईसाई धर्म के पवित्र पर्व इपिफनी के मौके पर ईसाई धर्म के मानने वाले लोग बर्फीले पानी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसी परंपरा के तहत 68 साल के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने भी डुबकी लगाई। इपिफनी के अवसर पर इसाई धर्म को मानने वाले लोग पारंपरिक रूप से किसी बर्फीले पानी वाले नदी, तालाब या पुल में डुबकी लगाते हैं। ट्विटर पर जारी ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। लोग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस कारनामे को देख कर दंग हैं और तारीफ कर रहे हैं।