October 30, 2026

पटना में पावर प्लांट में लगी अचानक आग, आग की लपटे देख मची अफरा-तफरी

PATNA: पटनासिटी के फतुहां इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पावर प्लांट में अचनाक भीषण आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद कर्मचारी अचानक आग देखकर भागने लगे। आग की लपटे देख आस पास के लोग भी घबरा गए।  इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।

आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पानी की कोशिश करने लगी। कड़ी मेहनत पर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग के बारे में बताया जा रहा है कि पहले शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पावर ग्रिड में आग लग गई। जिसके बाद देखते देखते ही आग भीषण हो गया। गनीमत ये रही ही आग से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं आग लगने से फतुहां समेत आस पास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है।