PATNA: बिहार विधान परिषद के सभी 9 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. सभी उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट सौंप दिया गया है. विधानसभा सचिव ने विधान परिषद के लिए निर्वाचित जेडीयू के 3, बीजेपी के 2, आरजेडी के 3 और कांग्रेस के 1 उम्मीदवार को जीत का प्रमाणपत्र दिया.
प्रमाण पत्र मिलते ही सभी ने जताई खुशी
सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही खुशी जताई है. बात दें कि आज नाम वापसी के आखिरी दिन समय सीमा समाप्त होते ही सभी 9 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित होने का एलान कर दिया गया.
कौन-कौन बने MLC ?
जेडीयू से गुलाम गौस, भीष्म साहनी और डॉ. कुमुद वर्मा MLC बने हैं. तो बीजेपी से संजय मयूख और सम्राट चौधरी MLC चुने गए हैं. जबकि RJD से निर्वाचित फारुख शेख, सुनील कुमार सिंह और रामबली सिंह को MLC चुना गया. जबकि कांग्रेस के एक MLC समीर कुमार सिंह बने हैं.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता