October 30, 2026

पटना में महज कुछ दिन की बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, कई इलाकों में जलजमाव

PATNA: पटना में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति काफी खराब है. पटना के राजेंद्र नगर के मगध हॉस्पिटल के नजदीक लोहानीपुर इलाके में कई जगह भारी जलजमाव है. स्थानीय लोगों की माने तो लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बद से बदतर हैं. लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. लोगों ने बताया कि शुरुआती दौर में बरसात के कारण जब यह हालत है, तो आगे क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.