October 30, 2026

PATNA: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने PMCH का किया दौरा, कोरोना वार्ड का किया निरीक्षण

पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अपने पदभार संभालने के बाद लगातार सूबे के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव प्रत्यय अमृत पीएमसीएच पहुंचे । प्रधान सचिव के साथ हॉस्पिटल के अधीक्षक , एसडीएम और उप विकास आयुक्त भी मौजूद रहें।

इस मौके पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि हम एनएमसीएच अस्पताल और पीएमसीएच अस्पताल का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं को देख रहे हैं। अमृत ने कहा कि हम लोग एक तरफ टेस्टिंग बढ़ाने का काम कर रहे हैं, वही दूसरी तरह अस्पताल में मरीजों के इलाज की क्या स्तिथि है उसी को लेकर आज पीएमसीएच का वार्ड देखने के लिए आये थे। आज से यहां पर एक वरीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी भी नियुक्त किये जा रहे हैं ।