मनोज मिश्रा, डुमरिया: शुक्रवार को बीडीओ बबलू कुमार के साथ बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नहीं तो कोई बड़ी अनहोना हो जाती। दरअसल प्रखंड का सरकारी आवास का छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया । इस दौरान बीडीओ महज दो फीट की दूरी पर बैठकर कुछ खा रहे थे, तब यह हादसा हुआ । जिस कारण वो बाल बाल बच गए। नहीं तो वो बड़े हादसे का शिकार हो जाते। बीडीओ ने बताया कि शिक्षकों के साथ एक बैठक थी । बैठक कर दोपहर बाद आवास पर आए और ज्योंहि बैठाकर कुछ खाना चाहा कि यह घटना हुई। इस हादसे में सुरक्षित रहने पर भगवान को धन्यवाद कहा। उन्हें कहा कि छत का मलबा भारी मात्रा में था। जिसके गिरने पर जीवन को खतरा हो सकता था। उन्हें कुछ नहीं हुआ है। पर अभी भी बदहाल व जर्जर आवास के छत या दीवार का मलबा गिर सकता है । जिससे बीडीओ आशंकित हैं ।
बता दें कि यह आवास कई दशक पुराना है। जिसके कारण जर्जर हो गया है। छत से कंक्रीट, बालू अलग होकर गिरने लगा है । अभी भी कई जगहों पर सीलन आ गया है और गिरने की स्थिति बनी है। जिससे बीडीओ एवं आने या वहां रहने वाले अन्य लोगों को खतरा हो सकता है ।सरकार द्वारा नये आवास कई प्रखंड में बनाये जा रहे हैं। पर डुमरिया प्रखंड के बीडीओ आवास जानलेवा बना है।
डुमरिया प्रखंड में मिला एक कोरोना पॉजिटिव
डुमरिया: प्रखंड में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन किट से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 74 लोगों की जांच की गई । जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मवीर कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मरीज झारखंड का रहने वाला है ।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव