October 30, 2026

Sushant Singh Rajput के सुसाइड पर भोजपुरी कलाकारों ने उठायी आवाज़, मनोज तिवारी ने की CBI जाँच की मांग।

न्यूज़ डेस्क, पटना: दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के परिजन से मिलने बीजेपी नेता मनोज तिवारी सोमवार को पटना पहुंचे। राजीवनगर में सुशांत सिंह के घर पहुंचने के बाद मनोज तिवारी ने Shushant के पिता से मुलाकात की। मीडिया के साथ बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत का मुझे काफी दुख है। साथ ही मैं बिहार के लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस मामले के तह तक जाएंगे और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें सजा दिलवा कर छोड़ेंगे।

मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण एक अभिनेता को ये कदम उठाना पड़ा। साथ ही हम महाराष्ट्र सरकार से यह मांग करेंगे कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि हम अभिनेता सुशांत सिंह की मौत को लेकर सीबीआई जांच की भी मांग करेंगे।

सुनिये मनोज तिवारी ने पटना एयरपोर्ट पर क्या कुछ कहा…