न्यूज डेस्क, पटना: आज विश्व पर्यावरण दिवस है..लिहाजा राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने पर्यावरण दिवस पर वन अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहें। सीएम और डिप्टी सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वन अधिकारियों से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने लॉकडाउन में पर्यावरण साफ होने से लेकर जल जीवन हरियाली अभियान की चर्चा की। जिसमें उन्होने कहा कि जल जीवन हरियाली के तहत कुओं और तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। और करोड़ों पेड़ लगाए जा रहे हैं ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा। सीएम ने कहा कि 9 अगस्त को ढाई करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं पर्यावरण दिवस पर सीएम नीतीश की बैठक के बाद सूचना सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि 9 अगस्त को दो करोड़ 51 लाख पौधे 1 दिन में लगाए जाएंगे। गंगा नदी के पानी को लिफ्ट करके नवादा ले जाने की योजना पर काम किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर क्वॉरेंटाइन सेंटर की संख्या 9 हजार से ज्यादा है और अभी तीन लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। 11 लाख से ज्यादा लोग घर जा चुके हैं।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल