October 31, 2026

GAYA: छत से कूदने की घटना की हो रही है जाँच, 03 जून को सऊदी अरब के जेद्दा से आया था विक्की

पुरुषोत्तम, गया: कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न देशों में फंसे भारतीय प्रवासियों,जो अपने वतन वापस लौटना चाहते हैं,उनके लिए वंदे भारत मिशन के तहत हवाई जहाज चलाए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत बिहार के लिए लैंडिंग पॉइंट गया जिला को बनाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 3 जून 2020 को सऊदी अरब के जद्दा से आने वाले हवाई जहाज से गोपालगंज के ग्राम छतिया निवासी गौरी शंकर के पुत्र विक्की कुमार भी आए थे। गृह मंत्रालय भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार तथा निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप उनका मेडिकल स्क्रीनिंग करके उन्हें निगमा मोनेस्ट्री में क्वारंटाइन किया गया था। जहाँ सैकड़ों विदेशी क्वॉरेंटाइन हैं, वहाँ अवसान एवं भोजन की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

मात्र 1 से 2 दिनों के अंदर निगमा मोनेस्ट्री छत से कूदकर जान देने की घटना प्रथम दृष्टया उसकी निजी समस्या से संबंधित प्रतीत हो रही है। मृतक के शव का शव परीक्षण कराया जा रहा है जिसके उपरांत मृत शरीर को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।