Patna: पटना के कच्ची दरगाह स्थित राघोपुर के लिए गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर कल यानि गुरूवार को अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई. जिसके बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मोटर साइकिल देखते देखते धू धू कर जलकर राख हो गई. आग लगता देख लोग सहम गए और इधर उधर भागने लगे. वहीं पुल के एक तरफ लोग सहम कर खड़े हो गए.
आग लगने के बाद पीपा पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही. बताया जा रहा है कि बाइक चलाकर व्यक्ति जा रहा था तभी बाइक में आग लग गई. आग लगता देख बाइक चालक मोटरसाइकिल को खड़ा कर वहां से भाग निकाल. इसके बाद पुल से गुजर रहे लोगों की मदद से बाइक में लगी आग को बुझाया गया. बाइक सवार पीपा पुल से होते हुए राघोपुर की ओर जा रहा था. तभी बीच पुल पर बाइक में आग लग गई.
पुल से गुजर रहे लोगों ने बताया कि पुल की मरम्मती के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था. वेल्डिंग से निकली चिंगारी से बाइक से लीक हो रहे पेट्रोल के सम्पर्क में आने से बाइक में आग लग गयी. बाइक किसका था और बाइक सवार कौन था, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है. बाद में राघोपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल