अशोक शर्मा और पुरषोत्तम, गया: शुक्रवार की देर रात रजौली सड़क मार्ग के गोपी मोड़ गांव के निकट सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक समेत उसपर सवार दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी तीनों व्यक्ति को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए पीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार तीनों गुरपा की ओर अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहें थे। मृतकों की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के बापुग्राम का रहने वाला मंटू कुमार पिता स्व. आजाद मांझी, कारू पिता दतन मांझी तथा रौशन मांझी पिता चमन मांझी के रूप में पहचान किया गया है।
पुलिस ने बताया कि तीनों पोवा गांव में किसी व्यक्ति से मिलने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हुए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया । इलाज के क्रम में तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मृतकों में एक क्वारेंटिन सेंटर से मुक्त हुआ था। जबकि दो होम क्वारेंटिन में अपने घर में रह रहे थे। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद परिजनों को शव को सौंप दिया जायेगा।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव