पुरषोत्तम, बोधगया: मंगलवार 19 मई की रात चोरों ने बोधगया स्थित प्राथमिक विद्यालय छोटकी पड़रिया के रसोई घर की खिड़की तोड़कर दो गैस सिलेंडर भट्ठी चूल्हा बर्तन के साथ-साथ अनाज चोरी कर ली। इस सम्बंध में स्कूल प्रभारी मोनिका देवी द्वारा मगध विश्वविद्यालय थाना में लिखित सूचना दर्ज कराई गई है।
वही स्कूल प्रभारी की शिकायत पर विद्यालय पहुंची पुलिस टीम के द्वारा जांच पड़ताल प्रारंभ किया गया । इस घटना के संबंध में स्कूल प्रभारी ने बताया कि रसोई घर में रखे दो सिलेंडर भट्टी चूल्हा, दो बाल्टी के अलावा 200 पीस थाली के साथ ड्राम का ताला तोड़कर अनाज की चोरी कर ली गई है। चोरी की सूचना मिलने पर बुधवार को चार रसोईया सहित प्रभारी विद्यालय पहुंचे। जहां एक रसोईया की नजर टूटी खिड़की पर पड़ी। तभी रसोई घर का दरवाजा खोल कर देखा गया तो उस स्थान पर रखा सारा सामान गायब था। जिसके बाद इसकी सूचना थाना को दी गई । स्कूल प्रभारी ने यह भी कहा कि मुझे सूचना मिली थी कि इस विद्यालय में कुछ प्रवासी मजदूर ठहरे हुए हैं।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव