सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर के बलुआही में बाढ़ राहत केंद्रों का जायजा लिया. सीएम ने यहां बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. सीएम ने कहा कि कई इलाके बाढ़ से प्रभावित ह, .और वे खुद जिलों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों को मदद दी जा रही है.
बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि लोगों को बहुत नुकसान हुआ है और उनको सहायता दी जाएगी और राहत का काम चल रहा है. वहीं जातीय जनगणना पर पीएम मोदी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि एक बार जातीय जनगणना होना चाहिए. इससे काफी फायदा होगा. पीएम मोदी से इसके लिए आग्रह करेंगे. नल जल योजना पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा इसका काम पूरा 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है. जो काम बचा है वह भी जल्द करा दिया जाएगा.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव