PATNA: पटना आरजेडी की 24वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने साइकिल रैली भी निकाली। इस दौरान उनके साथ RJD के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी 10 सर्कुलर रोड से साइकिल चलाते हुए पटना में अपने पार्टी दफ्तर तक गए। तेजस्वी और तेजप्रताप ने ये साइकिल रैली पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ निकाली।
साइकिल रैली के बाद तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पार्टी के नेता और तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है फिर भी राज्य में गरीब और मजदूर परेशान हैं। कल-कारखाने भी नहीं लगे। सरकार बताए कि कितने कल कारखाने राज्य ने लगाए हैं।
वहीं तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और मुख्यमंत्री चुप हैं तेजस्वी यादव ने एक बार फिर केंद्र सरकार राज सरकार से पूछा कि प्रवासी मजदूरों के लिए क्या योजना है केंद्र सरकार ने उनके लिए किन-किन योजनाओं पर काम करना शुरू किया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी उन्हें खेल कहे या कुछ कहे इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता हम जनता के बीच हैं और जनता के बीच सभी मुद्दों को लेकर जाएंगे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल