न्यूज डेस्क, दिल्ली- राज्यसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। 19 जून को 18 सीटों पर चुनाव होंगे। झारखंड में भी दो सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। चुनाव सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। झारखंड के राज्यसभा दंगल में जेएमएम से शिबू सोरेन, बीजेपी से दीपक प्रकाश और कांग्रेस के शहजादा अनवर हैं। बता दें कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।
झारखंड में राज्य सभा का समझिए चुनावी गणित
अब आईये आपको बताते हैं क्या है झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित। दरअसल झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्यों में से फिलहाल 80 सदस्य हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के लिए 27 वोट चाहिए। मौजूदा विधायकों के आंकड़ों के लिहाज से जेएमएम के पास 29 सीटें हैं तो कांग्रेस के 16 और जेवीएम छोड़कर आए 2 विधायकों को मिलकर यह संख्या 18 हो गई है। इसके अलावा आरजेडी के 1, एनसीपी के 1, माले के 1 और 2 विधायक निर्दलीय हैं। वहीं, बाबूलाल मरांडी के आने के बाद बीजेपी का आंकड़ा 26 पहुंच गया है और दो विधायक आजसू के हैं।





More Stories
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
देवघरवासियों को एम्स की मिली सौगात, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन, ओपीडी में शुरू हुई सेवा
देवघर में सरकारी कार्यक्रम में माइक खराब होने पर आग बबूला हुए मंत्री हाफिज अंसारी, माइक फेंक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की कही बात