October 30, 2026

Copyright today24live

PATNA : प्रवासी मजदूरों को जल्द मिलेगा रोजगार, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष मौलाना शकील अहमद हाशमी का बयान: सीएम नीतीश ने मजदूरों के हक़ में लिए हैं सराहनीय निर्णय।

न्यूज़ डेस्क, पटना: जनता दल (यू०) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष मौलाना शकील अहमद हाशमी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कुरौना के इस महामारी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हर योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में मज़दूरों को बहुत ही इत्मीनान के साथ रहने की ज़रूरत है जब मुख्यमंत्री ने मज़दूरों के प्रति निर्णय लिया है तो मज़दूरों को रोज़गार मिलेगा और किसी भी बिहारी मज़दूरों को बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं शकील हाशमी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच को हम प्रैक्टिकल रूप से देख सकते हैं। कोरोना के इस महामारी में सरकार के हर योजनाओं पर काम हो रहा है और बिहार वासियों के साथ साथ बाहर से आने वाले मज़दूरों को भी राहत पहुंचाई जा रही है साथ ही अपने ही राज्य में रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री जी ने ठोस कदम उठाए हैं जो जल्द ही प्रैक्टिकल रूप से दिखेगा और बिहार में रहने वाले मज़दूरों के लिए भी रोज़गार की राह तेज़ होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मजदूरों के प्रति लिया गया निर्णय बहुत ही सराहनीय है।