मनोज मिश्रा, गया : डुमरिया प्रखंड के सवा सौ मजदूर लॉकडाउन के महाराष्ट्र के जालना में फंस गये। ये मजदूर वहाँ ठेकेदार के अधीन कंट्रक्शन कंपनी में काम करते थे । लाकडाउन के कारण कंपनी बंद हो गई । मजदूरों को छोड़कर ठेकेदार भाग गया। एक सप्ताह पहले ये सभी मजदूर वहाँ से पैदल ही अपने घर के लिये रवाना हुए।
रास्ते लंगर व अन्य सुविधा पाकर अभी करीब चार सौ किमी की दूरी तयकर नागपुर पहुंचे हैं। इन सब की हालत खराब हो गई है । वहाँ से अभी डुमरिया पहुंचना है। केल्हूबार के मुखिया संतन प्रसाद ने बिहार सरकार से इन मजदूरों को सहायता करने की मांग की है। इन्हें बिहार लाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
इनके परिजनों का बुरा हाल है।
डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में बिजली की करंट से शंभु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज़ के दौरान उसकी गया अस्पताल में मौत हो गयी। बताया जाता है कि 55 साल मृतक मंगलवार सिमरी गांव में अपने घर पर नहाने के कपड़े सुखाने के लिए छत पर गया, जहाँ बिजली से करंट के संपर्क में आ गया। करंट के झटके के कारण वह नीचे गिर गया । इस कारण स्थिति गंभीर हो गई । जिसे तत्काल उपचार के बाद इलाज के लिए गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई ।शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है ।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव