राम प्रवेश कुमार, शेरघाटी: गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पथलकट्टी NH-2 पर 10 की संख्या में मजदूर साइकिल से ही झारखंड के रामगढ़ से यूपी के आजमगढ़ के लिए श्रमिक निकल पड़े हैं। रास्ते मे संवाददाता राम प्रवेश ने श्रमिक से हाल जाना तो मजदूरों ने बताया कि हमलोग रामगढ़ में कारपेंटर का काम करते हैं। हम सभी एक ही गांव यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले है ।कोरोना महामारी को लेकर सभी काम बंद हो गया और पैसा भी खत्म हो गया था किसी तरह जो पैसा बचा था हमलोग पुरानी साइकिल खरीदकर साइकिल से ही अपने घर के लिए निकल गए है।
वहीं मजदूरों से जब खाने के लिए पूछा तो सभी ने मायूस होकर बताया कि खाने के लिए कुछ भी नहीं है। तब हमारे संवाददाता और शेरघाटी के रक्त वीर कवि मुकेश ने मिलकर सभी श्रमिकों को खाने का प्रबंध कराया ।




More Stories
बिहार संग्रहालय के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ