जग्गी रावत, रुड़की: उत्तराखंड के रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रहीमपुर में मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, औऱ एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आपको बता दें कि गांव के कुछ युवक दो दिन पहले गांव के एक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे तभी किसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गयी। उस समय तो लोगों ने बीचबचाव कर दोनो पक्षों को शांत कर दिया। आज एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
क्या है पूरा मामला ?
मामला तू-तू मैं-मैं से शुरू होकर मारपीट तक आ पहुंचा। दोनों ओर से एकत्र हुए लोगों में मारपीट शुरू होने के साथ एक दूसरे पर पत्थर तक फेंकने शुरू कर दिया। सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षो को शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह का कहना है कि दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर मौके पर पुलिस गांव में पहुंची है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”