अमित सिंह कंडियाल, ऋषिकेश : प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं । वहीं ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के परिजनों एवं प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक कुछ दिन पहले क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागकर घर आ गया। जिस कारण परिजनों को फजीहत के साथ संक्रमण का भय सताने लगा है। हालांकि सम्पर्क में आये परिवार सहित 14 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया हैं।
दरअसल रविवार को आशुतोष नगर निवासी युवक में कोरोना पॉजिटिव मामला पाए जाने के बाद प्रशासन एवं युवक सहित युवक के परिवार वालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 14 मई को युवक महाराष्ट्र से ऋषिकेश पहुंचा। जिसको प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर बस अड्डे के निकट एक केंद्र में रखा गया था लेकिन युवक स्वयं की इच्छा से भागकर घर पहुंच गया। इसके बाद न प्रशासन ने और न ही परिवार वालों ने पुलिस या अन्य जिम्मेदार अधिकारी को सूचित नहीं किया।
बता दें प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रविवार की सुबह महाराष्ट्र से अपने घर आशुतोष नगर ऋषिकेश पहुंचे युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिसको प्रशासन द्वारा मेडिकल टीम की सहायता से ऋषिकेश एम्स में आइसोलेट कर दिया गया है। जहां युवक का उपचार शुरू कर दिया गया है, साथ ही युवक के संपर्क में आए परिवार सहित अन्य 14 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”