KOLKATA: ‘द न्यूज वेब’ के प्रधान संपादक शम्स खान को माईशत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नेशनल ब्रांड अवार्ड्स, 2021 से नवाजा है। इस अवार्ड के जूरी सदस्य वकार अब्बास नकवी ( सीईओ तोरुस म्यूचुअल फंड, मुंबई) और ऐनैन शाहिदी (डायरेक्टर एसआईईएस स्कूल ऑफ पैकेजिंग, नवी मुंबई) ने शम्स खान को नेशनल ब्रांड अवार्ड्स 2021 का विजेता चुना है। माईशत की तरफ से 24 जनवरी 2021 को कोलकाता के काला कुंज, संगत कला मंदिर में आयोजित अवार्ड कार्यक्रम शम्स खान को सम्मानित किया गया।
बता दें कि पटना स्थित पत्रकार शम्स खान ‘द न्यूज वेब’ के संपादक हैं। वर्तमान भूमिका निभाने से पहले शम्स खान बिहार टाइम्स के लिए राजनीतिक विश्लेषक के रूप में पांच साल से अधिक समय से काम कर रहे थे। इसके अलावा शम्स खान ने मुस्लिम मिरर, द मॉर्निंग क्रॉनिकल, माईशत जैसे कई न्यूज संस्थानों के लिए उन्होंने कई विषयों पर लिखा है, जिसमें राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सकारात्मक मनोविज्ञान जैसे समाज के कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
‘द न्यूज वेब’ की शुरूआत मार्च 2020 में हुई थी। लेकिन शुरुआत से ही ‘द न्यूज वेब’ ने पत्रकारिता की दुनिया में एक अलग ही पहचान बना ली है। समाज और राजनीति से जुरू कई अनछुए पहलुओं पर ‘द न्यूज वेब’ ने रोशनी डाली और उसे उजागर किया। जिसकी वजह से लोगों के बीच ‘द न्यूज वेब’ ने अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है। ‘द न्यूज वेब’ की इसी खासियत की वजह से हर तरफ इसकी सराहना की जा रही है। ‘द न्यूज वेब’ खबरों का बेहतरीन विशलेषण करता है। लोगों को बीच सही और सटीक जानकारी के साथ ही खबरों के पीछे की सच्चाई को तथ्यों के साथ पेश करता है। जिससे लोगों में ‘द न्यूज वेब’ के प्रति रूची बढ़ती जा रही है।
यही नहीं ‘द न्यूज वेब’ वरिष्ठ पत्रकारों के एक पैनल के मार्गदर्शन में चलाया जाता है। जाने-माने पत्रकारों और और बेहरीन विशेषज्ञों द्वारा गहराई से विश्लेषण और निर्णायक रिपोर्ट ‘द न्यूज वेब’ की खासियत है। इस पैनल में सूरूर अहमद और इमरान खान जैसे दिग्गज पत्रकार शामिल हैं जो ‘द न्यूज वेब’ में अपना योगदान देते हैं।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”