NEW DELHI: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान जमकर हिंसा (Violence in Tractor Rally) हुई. सिंधु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरकैडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में घुसते हुए जमकर बवाल किया. लालकिले के अंदर घुसकर किसानों ने कैंपस में झंडा भी फहराया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई. हिंसा में दर्जनों पुलिस के जवान घायल हुए हैं. वहीं आईटीओ पर ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की भी मौत हुई है. बहुत मशक्कत करने के बाद हालात पर काबू पाया गया.
बता दें कि किसानों को दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद निर्धारित मार्गों पर ट्रैक्टर परेड की इजाजत दी थी, लेकिन किसान मध्य दिल्ली की ओर जाने पर अड़ गए, जिसकी वजह से अफरातफरी मची. किसानों ने तय समय से पहले ही परेड शुरू कर दी और मध्य दिल्ली के ITO पहुंच गए. प्रदर्शनकारी डंडा लिए हुए थे और वह आईटीओ पर पुलिस के साथ भिड़ गए.
वहीं किसानों और पुलिस के बीच नांगलोई इलाके में जबरदस्त झड़प (Violence in Tractor Rally) हुई. किसानों ने बसों और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की. सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. लाठियां चलाईं और पुलिस बल पर पथराव किया. हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. ट्रैक्टर रैली को लेकर सेंट्रल दिल्ली में घुस चुके किसान लाल किले तक पहुंच गए और वहां घुसकर झंडा फहराया. किसानों के उग्र प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा.

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”