October 30, 2026

GAYA: डोभी में CRPF के जवानों ने 700 पौधों का किया वृक्षारोपण, जवान और अधिकारी हुए शामिल

AVINASH, SHERGHATI, GAYA: शेरघाटी अनुमंडल के डोभी प्रखंड कार्यालय के कैम्प में स्थित् D/159 बटालियन CRPF के द्वारा प्रथम चरण में 700 पौधा लगाया गया. इस दौरान डोभी कैम्प, जयराम गिरी स्कूल और चंदा मोड़ के समीप आम, अमरूद, आंवला, शीशम, गमहार, कटहल का वृक्षारोपण किया गया. इस कार्यक्रम में सभी जवानों और अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और वृक्षा रोपण में एक दूसरे का सहयोग किया. इसबार 1000 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं अधिकारी के साथ साथ गांव वाले भी पौधा रोपण में भरपूर सहयोग कर रहे हैं. मौके पर D/159 बटालियन के कम्पनी कमांडर दिलीप कुमार (सहायक कमांडेंट) के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।