Gaya: डुमरिया प्रखंड में ठंड को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जनकल्याण कार्य किया जा रहा है । गरीबों व लाचार लोगों के लिए डुमरिया प्रखंड के काचर पंचायत स्थित खरदाग निवासी समाजसेवी विंदेश्वर यादव ने रविवार को 150 कंबल का वितरण किया। पंचायत के प्राथमिक विद्यालय देवरी व मध्य विद्यालय गोटी बांध परिसर में एक सौ पचास से अधिक बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कंबल बांटा
कई लोग कंबल पाकर बेहद खुश हैं । वे अक्सर मदद के लिए आगे रहते हैं। खबर है कि समाजसेवी विंदेश्वर यादव लॉकडाउन के दौरान भी गरीबों के मदद में आगे आए थे।
श्री यादव ने बताया कि अक्सर गरीबों के दुख से दुखी हो जाते हैं। ऐसे में जमीनी लोगों को मदद करने में खुशी होती है । इस मौके पर संजय राम,प्रेमचंद पाठक,रंजीत सिंह,विजय सिंह,अनिल यादव,सत्यदेव पाठक,लक्ष्मण यादव,सत्येंद्र भुइँया, रविन्द्र राय, अनिल राय, शैलू रॉय, गौरी भुइँया नरेश ठाकुर आदि मौजूद थे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव