October 31, 2026

UP में 12 सीटों के लिये 28 जनवरी को वोटिंग, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

Lucknow: यूपी की 12 विधानपरिषद सीटों पर चुनाव आयोग (Election Commission) ने वोटिंग (UP Legislative Council Election) के लिये अधिसूचना जारी कर दी है। 12 सीटों पर 28 जनवरी को वोट डाले जायेंगे। और वोटो की गिनती उसी दिन होगी। आप को बता दें कि 30 जनवरी को 12 विधानपरिषद सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 11 जनवरी से विधानपरिषद चुनाव (UP Legislative Council Election) के लिये नामांकन का काम शुरू होगा। नाम वापस 21 जनवरी तक लिये जा सकेंगे। जिन विधानपरिषद सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है, उसमें बीजेपी के तीन, समाजवादी पार्टी के 6 और बसपा के 2 विधायक शामिल हैं।

बीजेपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह औऱ लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का कार्यकाल खत्म हो रहा। समाजवादी पार्टी के अहमद हसन, आशु मलिक, रमेश यादव, रामजतन राजभर, वीरेंद्र सिंह, और साहब सिंह सैनी समेत कुल छह नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वहीं बसपा के धर्मवीर सिंह अशोक और प्रदीप कुमार जाटव का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

इसके अलावा नसीमुद्दीन सिद्दीकी का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। बसपा से चुने जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था।  जिसकी वजह से उनकी सदस्यता चली गई थी। इस बार चुनाव का समीकरण दिलचस्प है। विधायक ही विधानपरिषद सदस्यों के चुनाव में वोट डालते हैं। बीजेपी का संख्या बल के आधार पर पलड़ा भारी है और बीजेपी करीब 12 सीट जीत सकती है। एक सीट पर सपा की जीत तय मानी जा रही है।