NEWS DESK, PATNA: पटना में अभिनेता शेखर सुमन राबड़ी देवी से मिलने राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड पुहंचे. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर सुशांत सिंह राजपूत समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद तेजस्वी यादव औऱ शेखर सुमन ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर सुशांत सिंह के सुसाइड का मामला उठाया. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहारियों के साथ हमेशा से भेदभाव होता रहा है. मैं भी क्रिकेटर था और मैं इस बात को महसूस कर चुका हूं. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. वहीं सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर शेखर सुमन ने कहा कि सुशांत की मौत के कारण बहुत हो सकते हैं. सुशांत की मौत की जांच होनी चाहिए. वहीं तेजस्वी यादव ने राजगीर में बन रहे फिल्म सिटी को सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखे जाने की मांग की. साथ ही सीएम नीतीश कुमार से सीबीआई जांच कराने की केंद्र सरकार से करने की मांग की।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल