October 30, 2026

Copyright today24live

GAYA: राजकीय पशु अस्पताल में पशु मत्स्य मंत्री ने किया लैब का उद्घाटन, अब गया में ही होगा पशुओं का बेहतर इलाज़।

पुरुषोत्तम, गया: गया राजकीय पशु अस्पताल में बिहार सरकार के पशु मत्स्य सह कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मुझे अपार खुशी हो रही है कि बिहार में करोड़ों की संख्या में पशुओं का बेहतर इलाज के लिए हमारी सरकार बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था की है।

वहीं मंत्री प्रेम कुमार ने आगे बताया कि गया के राजकीय पशु अस्पताल लैब में पहले काम नहीं हो रहा था। जिसको लेकर हमने तत्काल इसे चालू करने का आदेश दिया। जिसके बाद पशुओं की जांच सैंपल के लिए लैब का उद्घाटन आज किया गया।

वहीं गया सांसद विजय मांझी ने बताया कि पशुओं की बेहतर इलाज के लिए पटना जाना पड़ता था अब सारे पशुओं का बेहतर इलाज गया में ही होगा।