October 30, 2026

IMAGE SOURCE- ICC

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में हरा रचा इतिहास, सीरिज पर किया कब्जा

SPORTS DESK: ब्रिस्बेन टेस्ट (Brisbane Test) में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) को तीन विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया (Brisbane Test india australia match) के खिलाफ मिली टीम इंडिया (Indian Cricket Team) ने इतिहार रच दिया है। जिसके बाद टीम इंडिया को हर तरफ से बधाई मिल रही है। हिन्दुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई दी है। और अगर बात करें बीसीसीआई (BCCI) की तो बोर्ड की तरफ से टीम इंडिया को पांच करोड़ रूपये का बोनस देने का ऐलान किया गया।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (91), चेतेश्वर पुजारा (56) और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 89) की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने ब्रिसबेन के गाबा (Brisbane Test india australia match) मैदान में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। टीम इंडिया ने चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रचा है। भारत ने पहली बार ब्रिसबेन में टेस्ट जीत हासिल की और चार मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया।

टीम इंडिया को बोनस के तौर पर वहीं बीसीसीआई (BCCI) ने पांच करोड़ रूपये देने की घोषणा की। बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने अपने ट्विटर पर लिखा, भारतीय क्रिकेट के लिए यह खास पल है। खिलाड़ियों ने कैरेक्टर और स्किल का जबर्दस्त उदाहरण पेश किया। बीसीसीआई ने टीम बोनस के तौर पर 5 करोड़ रुपये की घोषणा की है।

बता दें कि चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली थी। सिडनी मे खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था, वहीं चौथे टेस्ट में (Brisbane Test india australia match) टीम ने जीत हासिल की।