October 30, 2026

शालिनी- खेलो इंडिया में हुआ है चयन

‘खेलो इंडिया’ (KHELO INDIA) में साइकिलिंग में हिस्सा लेंगी बिहार की दो बेटियां, पूर्णिया की बेटी शालिनी का भी हुआ चयन

PURNIA: पूर्णिया की बेटी शालिनी का चयन ‘खेलो इंडिया’ (KHELO INDIA) में साइकिलिंग के लिए हुआ है। शालिनी की इस कामयाबी से जिले में ख़ुशी की लहर है। अपने घर परिवार से लेकर प्रखंड, राज्य व देश स्तर तक अपनी पहचान बना रही शालिनी दिन रात मेहनत कर रही है । पूर्णिया की रहने वाली शालिनी अब ‘खेलो इंडिया अकादमी’ में साइकिलिंग की नि:शुल्क प्रशिक्षण लेगी और अपने सपनों को उड़ान देगी। शालिनी ने बताया कि वह प्रत्येक दिन कड़ी मेहनत करती है । ‘खेलो इंडिया’ (KHELO INDIA) के लिए बिहार में दो लड़की का चयन हुआ है, जिसमें एक शालिनी भी है।

देश के लिए खेलना है सपना

यही नहीं शालिनी कहती है कि उसने बचपन में साइकिल को देख सपना देखा था, जो आज पूरा होते दिख रहा है। देश सेवा को सर्वोपरि मानने वाली शालिनी का सपना है कि साइकिलिंग के क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर देश के लिए खेल सके।  इसके लिए वो कड़ी मेहनत करेगी ।

बिहार की दो बेटियों का हुआ है चयन

शालिनी की इस सफलता पर जिला साइकिलिंग संघ ने न सिर्फ प्रसन्नता जाहिर की है बल्कि उसे सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है । जिला साइकिलिंग संघ के सदस्य और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शालनी का ‘खेलो इंडिया’ (KHELO INDIA) के लिए चयन ज़िला ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है । पूरे बिहार से मात्र दो लड़कियों का ही चयन खेलो इंडिया अकादमी में हुआ है, जो काफी गौरव की बात हैं ।

शालिनी युवाओं को दे रही हैं प्रेरणा

गरीब परिवार की शालिनी का चयन ‘खेलो इंडिया’ (KHELO INDIA)  के लिए होना न सिर्फ बड़ी बात है बल्कि सुदूर गांव की प्रतिभा को भी शालनी से सीख लेने की जरुरत है। शालिनी की सफलता आज पूरे जिले के युवा-युवतियों को प्रेरणा दे रही है। ताकि वो भी कड़ी मेहनत के बलबूते अपना और अपने राज्य का नाम रौशन कर सके।