शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पे मरने वालों का बाकी यही निशां होगा..
न्यूज़ डेस्क, पटना: चीन के साथ 15 -16 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में एलएसी पर सैनिकों की हुई झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इसी को लेकर विश्व योग दिवस के मौके पर NHAI के RO कर्नल चंदन वत्स ने पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
NHAI के RO अधिकारी के साथ कर्नल अजय ठाकुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर पटना ने भी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और वीर जवानों की शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर नमन किया। इस मौके पर कर्नल चंदन वत्स ने कहा कि चीन से निर्मित कोई भी सामान भारत की जनता को नहीं खरीदना चाहिए और चीन के सामान का बहिष्कार करना चाहिए जिससे चीन की इकोनॉमी पर असर पड़ेगा। जनता को जागरूक करने की जरूरत है, जिससे जनता चीन निर्मित वस्तु का बहिष्कार करें।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल