October 30, 2026

Copyright today24live

GAYA: जदयू नेता वारिस अली ने की प्रवासियों और ज़रूरतमंदों की मदद, रोजगार भी दे रहे हैं मजदूरों को।

अशोक शर्मा, गया: शेरघाटी विधानसभा के आमस प्रखंड के कलवन में बने होली फैमिली स्कूल के क्वरेन्टाइन सेंटर में मास्क एवं साबुन का वितरण कर एक बार फिर से जदयू अ.प्र. के प्रदेश महासचिव वारिस अली खान द्वारा सराहनीय जनहित में कार्य किया गया। वहीं जदयू नेता वारिस अली ने प्रवासियों और ज़रूरतमंदों की मदद करते हुए स्किल के हिसाब से प्रवासियों को अपने भट्टा में रोज़गार भी देने का कार्य कर रहे हैं ।

साथ ही वहां उपस्थित प्रवासियों की परेशानियों को सुनने के बाद आमस प्रखंड विकाश पदाधिकारी से बात कर समस्याओं को शीघ्र हल करने को कहा इस मौके पर जदयू के जिला महासचिव तबरेज़ आलम, सामाजिक कार्यकर्ता आबिद सेराज अंसारी, आफताब खान उर्फ बड़कु, डोभी प्रखंड के जद यू अ.प्र. के प्रखंड अध्यक्ष जावेद अंसारीआदि मौजूद थ