PATNA: बिहार में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच पटना के पालीगंज में हुई शादी समारोह को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. लिहाजा जिलाधिकारी ने मामले में एसडीओ पालीगंज को जांच के आदेश दिए हैं.पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के वर्तमान दौर में अधिकतम 50 व्यक्ति ही किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं. साथ ही समारोह में सोशल डिस्टेंस के रूप में 2 गज की दूरी मेंटेन करने, मास्क का अनिवार्य प्रयोग करने आदि सुनिश्चित करना अनिवार्य है. दरअसल पूरा मामला पालीगंज प्रखंड के डीहपाली का है. जहां अनिल कुमार की शादी समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे. जिसमें करीब 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि अच्छी खबर भी पालीगंज से आई है. 21 जून को 15 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था. वे सभी 9 दिनों में ठीक होकर घर वापस लौट आए हैं।

बता दें कि 15 जून को डीहपाली निवासी अनिल कुमार की शादी हुई थी. बारात नौबतपुर गई थी. 16 जून को बारात लौटी और 17 जून को अनिल कुमार की मौत हो गई. कोरोना से मौत की पुष्टि के बाद बारात में शामिल कुल 259 व्यक्तियों के सैंपल कलेक्शन कर जांच की गई. 29 जून के आए रिपोर्ट में कुल 80 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए है. लिहाजा सभी पॉजिटिव मरीजों की कोविड केयर सेंटर बिहटा एवं बामेती भेजा गया है.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल