October 31, 2026

PatnaCity: मंगल तालाब के पास कहाँ से आई लाश ? लाश मिलने से इलाके में मची सनसनी।

न्यूज़ डेस्क, पटना: राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास गली में एक बुजुर्ग व्यक्ति की लावारिस लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई , जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लावारिस लाश की पहचान पटना के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के पास रहने वाले राजन सिंह के रूप में की है । वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौक थाना को दिया इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।