Delhi: दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है। पोल्ट्री फार्म से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू (Bird Flu) नहीं पाया गया है। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण के बीच बर्ड फ्लू (Bird Flu) की खबर से लोग सहमे हुए थे। ऐसे में ये खबर उन्हें काफी राहत देगी। बता दें कि एशिया के सबसे बड़े चिकन मार्केट दिल्ली स्थित गाजीपुर से 100 सैंपल टेस्ट के लिए जालंधर के लैब में भेजा गया था। लैब में जांच के बाद सभी रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। इसके बाद दिल्ली के पशुपालन विभाग ने सभी रिपोर्ट के निगेटिव आने की गुरुवार को जानकारी दी। लेकिन विभाग को अभी और रिपोर्ट्स का इंतेजार है। जिसमें हस्तसल से लिए गए 4 सैंपल पॉजिटिव होने का विभाग को शक है। फिल्हाल ये सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।
बता दें कि दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था कि 8 कौवों और बतखों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जो पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद दिल्ली में सोमवार को बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि की गई थी। इसके बाद मुर्गियों में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट को बंद कर दिया गया था। लेकिन गाजीपुर के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद व्यवसाइयों ने भी अब राहत की सांस ली है।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”