October 30, 2026

7.7% तक GDP इस साल गिरने का अनुमान, संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे

DELHI: संसद का बजट सत्र (Budget Session)राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2021 (Economic Survey 2021) पेश किया.

एक अप्रैल 2021 को पेश किये जाने वाले बजट से पहले संसद के पटल पर आर्थिक समीक्षा रखी गयी. इकोनॉमिक सर्वे में जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2021-22 में 11 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. वहीं, वर्ष 21-22 में वित्तीय घाटा लक्ष्य से ज्यादा रहने की संभावना है.

इस समीक्षा में अर्थव्यवस्था की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी गयी है. 2020-21 की आर्थिक समीक्षा मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमणियम और उनकी टीम ने तैयार की है। इसमें अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है. इसके अलावा आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये आगे किये जाने वाले सुधारों के बारे में सुझाव भी दिया गया है.

कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2021-22 में तेजी से सुधार की उम्मीद जताई गई है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में 23.9 प्रतिशत जबकि दूसरी तिमाही में 7.5 प्रतिशत की गिरावट की जानकारी दी गई है। पूरे वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया गया है. अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है।