October 30, 2026

6 पत्रकारों समेत शशि थरूर पर यूपी में देशद्रोह का केस दर्ज, ट्रैक्टर मार्च के दौरान दंगा भड़काने का आरोप

NEW DELHI: कांग्रेस (Congress) सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) समेत 6 पत्रकारों पर उत्तर प्रदेश में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि अभिजीत मिश्रा नाम के एक शख्स इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर एफआईआर की गई। इस FIR में कहा गया है कि नामजद लोगों ने 26 जनवरी को गलत पोस्ट किए और दंगा भड़काने की साजिश की।

पुलिस को दी शिकायत में अर्पित मिश्रा ने लिखा है कि ‘वो परिवार के साथ सेक्टर 74 सुपरटेक केपटाउन में रहते हैं. उनका आरोप है कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, पत्रकार मृणाल पांडेय, पत्रकार जफर आगा, परेशनाथ, अनन्तनाथ, विनोद के जोश और एक अज्ञात शामिल हैं। इन लोगों ने जानबूझकर गुमराह करने वाले और उकसाने वाली ऐसी खबरें प्रसारित कीं और अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि पुलिस द्वारा आंदोलनकारी एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी गई।

वहीं पुलिस ने 7 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 153a, 153b, 295a, 298,504,506, 505, 124a, 34, 120b और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।