NEW DELHI: दिल्ली में बीते शुक्रवार की शाम करीब 5 बजकर पांच मिनट पर इजराइली दूतावास (Israel embassy blast) के नजदीक कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ था। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने विस्फोट के बाद अपने इजराइली समकक्ष मीर बेन शब्बात से बात की और इजराइली दूतावास के नजदीक बम विस्फोट के बाद की स्थिति और हो रही जांच की उन्हें जानकारी दी। इजरायली दूतावास (Israel embassy blast) के पास हुए एक कम तीव्रता वाले विस्फोट पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) की प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम बेंजामिन (PM Benjamin Netanyahu) ने अपने बयान में दूतावास के पास हुए धमाके पर भारत पर सुरक्षा को लेकर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा है कि भारत में रह रहे इजराइल के सभी लोगों और यहूदियों की भारत सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
इसके अलावा भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने इजराइली विदेश मंत्री गाबी अशकेनजी से बात की और उन्हें दूतावास के सुरक्षा का विश्वास दिलाया। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि ‘भारत ने घटना को काफी गंभीरता से लिया है। इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट के बारे में अभी अभी इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अशकेनजी से बात की। हम इसे काफी गंभीरता से ले रहे हैं। उन्हें दूतावास और इजराइली राजनयिकों को पूरी सुरक्षा देने के लिए आश्वस्त किया।‘
मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दोषियों का पता लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जाएगा. वहीं विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि नई दिल्ली में इजराइली दूतावास (Israel embassy blast) के बाहर कुछ देर पहले एक विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इजराइल के सभी राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी सुरक्षित और सकुशल हैं।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”